धुरंधर के गाने पर मोदी की एंट्री, Y-रैंप पर युवाओं के बीच पहुंचे PM: Gen-Z संवाद में राहुल गांधी पर तंज, बोले- ‘झूठ की गूंज से गुमराह करने वाले हर चौराहे पर मिलेंगे’
नाबालिक बालिका को आरोपी प्रकाश खैरवार उम्र 19 वर्ष द्वारा लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। आरोपी जबरदस्ती उसके मिलने का दबाव बनाता था और छेड़छाड़ करता था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर दिनांक 07.09.26 को आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक – धारा 137(2), 78 (2) BNS एवं धारा 18 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
SP के निर्देश पर तत्काल दबिश
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन एवं SDOP अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना स्तर से टीम गठित की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक जय साहू के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी के निवास पर दबिश देकर उसे पकड़ा जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
सराहनीय टीम :-
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक जय साहू, सउनि सुरेन्द्र कश्यप, प्र.आर. रेमन सिंह राजपूत, जितेन्द्र कुर्रे एवं थाना अकलतरा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।









