कोरबा: रेड क्रॉस सोसायटी के सिल्वर जुबली वर्ष पर ब्लड डोनेशन वेन का आगमन, कलेक्टर का जताया आभार

कोरबा: भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा कोरबा के सिल्वर जुबली वर्ष के अवसर पर जिले को ब्लड डोनेशन वेन (रक्तदान वाहन) की सौगात मिली है।

सोसायटी की जिला प्रबंध समिति ने इस उपलब्धि पर कलेक्टर एवं अध्यक्ष, रेड क्रॉस सोसायटी कोरबा का आभार व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार आज दिनांक 08.09.2026 को ब्लड डोनेशन वेन के आगमन पर रेड क्रॉस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रबंध समिति के चेयरमैन श्री रामसिंह अग्रवाल, वाईस चेयरमैन श्री राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश बगड़िया सहित सदस्य रोहित कश्यप, संतोष सिंह, रेशम, डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार, श्यामलाल जायसवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति द्वारा विधिवत चाबी लेकर कलेक्टर महोदय के प्रति आभार प्रकट किया गया एवं उपस्थित सभी सदस्यों को मिठाई वितरित की गई।

समिति ने बताया कि इस अत्याधुनिक वेन के आने से अब ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर भी ब्लड कलेक्शन कैंप लगाए जा सकेंगे, जिससे जिले में रक्तदान के प्रति जागरूकता और रक्त संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

About The Author