लायंस क्लब बिलासपुर ने शिक्षक दिवस पर 51 शिक्षकों का किया सम्मान
बिलासपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 51 शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना तथा समाज निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अश्विनी दीक्षित, कुलसचिव, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर ने सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की आधारशिला हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन में सही दिशा प्रदान करते हैं। राष्ट्र के भविष्य को गढ़ने में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
शिक्षकों का सम्मान गौरव का विषय : हरदीप सिंह सलूजा
लायंस क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष हरदीप सिंह सलूजा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज की मजबूत नींव हैं। उनके ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों का भविष्य संवरता है और राष्ट्र निर्माण को नई दिशा मिलती है। शिक्षक दिवस पर 51 शिक्षकों का सम्मान करना लायंस क्लब के लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके प्रति समाज की कृतज्ञता और सम्मान की अभिव्यक्ति है। लायंस क्लब बिलासपुर सेवा और सामाजिक सरोकारों के लिए निरंतर कार्य करता रहा है और भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में जनहित के कार्य जारी रखे जाएंगे।
सचिव मनीष चंदेल ने व्यक्त किया आभार
लायंस क्लब बिलासपुर के सचिव मनीष चंदेल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्य अतिथि अश्विनी दीक्षित, सभी सम्मानित शिक्षकों, क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति और 51 शिक्षकों का सम्मा









