शासकीय पॉलिटेक्निक कोरबा में प्रवेश का अंतिम अवसर, पंजीयन 3 से 6 सितम्बर तक

कोरबा। शासकीय पॉलिटेक्निक कोरबा में सत्र 2026-27 हेतु संस्था स्तर की काउंसिलिंग के माध्यम से शेष रिक्त सीटों पर प्रवेश का अंतिम अवसर उपलब्ध है। प्रथम वर्ष में पीपीटी के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन की 23, इंस्ट्रुमेंटेशन की 17 एवं इलेक्ट्रिकल की 01 — कुल 41 सीटें तथा लेटरल एंट्री में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन की 22 सीटें रिक्त हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन पंजीयन — 03 सितम्बर प्रातः 10:00 बजे से 06 सितम्बर रात्रि 11:59 बजे तक
मेरिट सूची — 07 सितम्बर, सायं 05:00 बजे
संस्था में उपस्थिति अनिवार्य — 08 सितम्बर, प्रातः 10:00 बजे
प्रवेश कार्यवाही — 08 सितम्बर दोपहर 01:00 बजे से 09 सितम्बर दोपहर 01:00 बजे तक
शेष रिक्त सीटों हेतु अवसर — 09 सितम्बर, दोपहर 01:30 से सायं 05:30 बजे तक
पंजीयन हेतु https://dte.cg.gov.in एवं https://cgdte.admissions.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य है। रविवार एवं शासकीय अवकाश के दिनों में भी संस्था प्रवेश हेतु खुली रहेगी।

प्लेसमेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन
संस्था के प्रशिक्षण एवं नियोजन प्रकोष्ठ द्वारा सत्र 2025-26 में 32 से अधिक कंपनियों के कैंपस ड्राइव आयोजित किए गए, जिनमें कुल 130 विद्यार्थियों — मैकेनिकल 37, इलेक्ट्रिकल 49, इंस्ट्रुमेंटेशन 13 एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन 02 का चयन हुआ । उल्लेखनीय है कि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन / इंस्ट्रुमेंटेशन शाखाओं में सीटें रिक्त हैं, उन्हीं के विद्यार्थियों का चयन याजाकी इंडिया, सैनी हैवी इंडस्ट्रीज, श्याम मेटालिक्स एवं जे.के. लक्ष्मी सीमेंट जैसी कंपनियों में हुआ है। कोरबा क्षेत्र के विद्युत संयंत्रों, एल्युमिनियम एवं सीमेंट उद्योगों में इंस्ट्रुमेंटेशन डिप्लोमाधारियों की निरं

About The Author