डीएवी पब्लिक स्कूल कुसमुंडा में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न

कुसमुंडा। स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल, एसईसीएल कुसमुंडा में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ ज़ोन का सफल आयोजन हुआ। डीएवी संगठन के कुशल निर्देशन एवं स्थानीय प्रबंधकारिणी समिति कुसमुंडा के सतत सहयोग से सफल आयोजन हुआ।
विद्यालय के ऊर्जावान प्राचार्य श्री चंद्रमोहन पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ जोन के विभिन्न विद्यालयों के 1110 प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन खेल भावना एवं अनुशासन के साथ किया।
इस अवसर पर विभिन्न खेल विधाओं जैसे—क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, ऊंची कूद, लंबी कूद, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, एरोबिक्स, स्केटिंग, शतरंज आदि में मैच संपन्न हुए।
उक्त आयोजन के सफल संचालन के पीछे विभिन्न निर्णायकगण एवं शिक्षक-कोच की सक्रिय सहभागिता एवं योगदान रहा। विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ वर्ग ने कार्यक्रम को सफल बनाने एवं आगंतुक खिलाड़ियों के साथ-साथ अभिभावकों के आयोजन एवं आवास की उचित देखभाल की, जिसकी प्रशंसा सभी ने की । ओवर आल चैंपियन -क्लस्टर १ प्रथम, क्लस्टर ७ द्वितीय, एवं क्लस्टर २ तृतीय स्थान पर रहे।।
कार्यक्रम के समापन में विजयी खिलाड़ियों एवं टीमों को मेडल प्रदान किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री पाण्डेय जी ने अपने कर-कमलों से मेडल एवं प्रमाण पत्र एक गरिमामयी समारोह में वितरित कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

About The Author