CG News : एनालॉग पनीर पर बैन का दिखा बड़ा असर, असली पनीर की डिमांड बढ़ी’ कीमतों में 50 रुपये प्रति किलो तक का उछाल

CG News : रायपुर। मिल्क पावडर से तैयार होने वाले एनालॉग पर प्रतिबंध के बाद अब इसका असर बाजार में दूध से बनने वाले पनीर की मांग और कीमतों पर दिखाई देने लगा है। पनीर की पूछपरख बढ़ने के साथ ही दुग्ध उत्पादक कंपनियों और स्थानीय डेयरी संचालकों ने कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। बाजार में पनीर के दाम में 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा देखने को मिल रहा है।

एनालॉग पर प्रतिबंध के बाद बढ़ी पनीर की मांग

मिल्क पावडर वाले एनालॉग पर रोक के बाद उपभोक्ताओं का रुख अब दूध से तैयार होने वाले वास्तविक पनीर की ओर बढ़ा है। इसके चलते बाजार में पनीर की मांग में बढ़ोतरी हुई है।

CG High Court : हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक आदेश, 20 न्यायालयों में कोर्ट मैनेजरों की पदस्थापना’ चयनित अभ्यर्थियों की पूरी लिस्ट जारी

दुग्ध उत्पादकों और डेयरी कारोबारियों के अनुसार मांग बढ़ने के साथ पनीर के दाम में भी तेजी आई है। खासकर ब्रांडेड और स्थानीय डेयरी के पनीर की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है।

देवभोग पनीर 430 रुपये किलो

बाजार में देवभोग पनीर की कीमत बढ़कर करीब 430 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं अमूल और वचन पनीर की कीमत करीब 400 रुपये प्रति किलो बताई जा रही है।

स्थानीय डेयरी और दुकानों पर तैयार किए जाने वाले पनीर के दाम में भी तेजी आई है। कारोबारियों के मुताबिक स्थानीय पनीर की कीमत में लगभग 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है।

ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा असर

पनीर की कीमतों में अचानक आई तेजी का सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ सकता है। घरों के अलावा होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई कारोबार से जुड़े लोगों के लिए भी पनीर की बढ़ती कीमत चिंता का कारण बन सकती है।

पनीर का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों और मिठाइयों में होता है। ऐसे में कीमत बढ़ने पर खाद्य उत्पादों की लागत भी बढ़ सकती है।

डेयरी कारोबारियों को मांग बढ़ने की उम्मीद

बाजार में एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध के बाद आने वाले दिनों में असली दूध से बने पनीर की मांग और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। कारोबारियों का कहना है कि ग्राहक अब उत्पाद की गुणवत्ता और उसके स्रोत को लेकर अधिक जागरूक हो रहे हैं।

हालांकि, मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बिगड़ने पर पनीर की कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

About The Author

मुख्य ख़बर