जलभराव का सतत जायजा व जल निकासी में जुटा रहा निगम अमला

कोरबा 29 अगस्त 2026 – शनिवार को हुई तेज बारिश से होने वाले जल जमाव का जायजा लेने व पानी की निकासी में नगर पालिक निगम कोरबा का अमला सातों जोन में सक्रिय रहा। इस दौरान कोसाबाड़ी जोन के शिवाजीनगर स्थित लिटिल लैम्प स्कूल के पास, मैगजीनभांठा, रविशंकर नगर, वार्ड क्र. 28 एच.पी.गैस एजेंसी के समीप, बैंगनडभार बस्ती, कोसाबाड़ी रेलवे लाईन बस्ती, पोड़ीबहार शांतिविहार कालोनी, निर्मला स्कूल के पीछे, पोड़ीबहार तालाब के समीप सहित अन्य विभिन्न स्थानों पर जलभराव की स्थिति निर्मित हुई, निगम अमले ने तत्काल जेसीबी के माध्यम से जल निकासी का मार्ग बनाया तथा जलभराव को दूर किया।

शनिवार को बादल जमकर बरसे, रूक-रूककर हुई तेज बारिश से वार्ड व बस्तियों में होने वाले जल जमाव की स्थिति पर नजर रखने हेतु निगम का अमला लगातार सक्रिय रहा। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के निर्देश पर निगम के सभी 07 जोन के जोन कमिश्नर अपने-अपने अमले के साथ बरसाते पानी में फील्ड विजिट करते नजर आये, अधिकारियों ने जल भराव पर लगातार नजर रखी तथा जहॉं कहीं भी जलभराव की स्थिति निर्मित हुई, वहॉं पर त्वरित कार्यवाही करते हुये जेसीबी के माध्यम से जल की निकासी का रास्ता बनाया तथा जलभराव को दूर किया।

About The Author