व्यापार में समृद्धि, मवेशी मुक्त सड़कों से: जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा ने शुरू किया “मवेशी मुक्त कोरबा सड़क” अभियान
कोरबा: शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोरबा ने एक अनूठी पहल शुरू की है। चैंबर की यह पहल – मवेशी मुक्त कोरबा सड़क अभियान के रूप में शुरू की गई है। जिसका मुख्य उद्देश्य है – “सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन”
चैंबर ने जारी पोस्टर के माध्यम से बताया कि सड़क पर मवेशी दुर्घटना का बड़ा कारण बन रहे हैं। इससे न सिर्फ जनहानि हो रही है बल्कि यातायात भी बाधित हो रहा है।
मवेशी मुक्त सड़क के 4 बड़े लाभ
1. दुर्घटनाओं में कमी – सड़कों से मवेशी हटने पर सड़क हादसे कम होंगे।
2. यातायात होगा सुगम – जाम और अव्यवस्था से मिलेगी निजात।
3. शहर रहेगा स्वच्छ और व्यवस्थित – सड़कों पर गंदगी कम होगी।
4. पशुओं की सुरक्षा और बेहतर देखभाल – सड़क हादसों से मवेशियों की भी जान बचेगी।
व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील
जिला चैंबर ने सभी व्यापारियों एवं आम नागरिकों से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
चैंबर ने कहा है:
> मवेशी मुक्त सड़क अभियान को सफल बनाने में हमारा सहयोग करें। इस संदेश को अपने सभी WhatsApp ग्रुपों में अधिक से अधिक साझा करें। जहाँ कहीं भी सड़क पर मवेशी दिखाई दें, कृपया उनका फोटो खींचकर नगर निगम हेल्पलाइन नंबर 91313-55778 पर सूचित करें तथा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोरबा को भी जानकारी दें।
चैंबर ने नारा दिया है – “आइए, हम सब मिलकर कोरबा को मवेशी मुक्त, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने में अपना योगदान दें।”









