छत्तीसगढ़ में ED का एक्शन तेज’ धमतरी के बाद दुर्ग में भी दबिश, कई परिसरों को खंगाल रही टीम
दुर्ग/धमतरी, 20 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। दुर्ग और धमतरी में अलग-अलग ठिकानों पर ED की जांच चल रही है। दुर्ग में कारोबारी विश्वास गुप्ता के घर पर करीब आठ घंटे तक पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद ED की टीम वहां से रवाना हो गई। वहीं कारोबारी सजल जैन के ठिकाने पर जांच अभी जारी बताई जा रही है। दूसरी ओर धमतरी में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े ठिकाने पर भी ED की कार्रवाई चल रही है।
विश्वास गुप्ता के घर करीब 8 घंटे चली पूछताछ
दुर्ग में ED की टीम ने कारोबारी विश्वास गुप्ता के आवास पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। करीब आठ घंटे तक टीम ने विभिन्न दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल की। पूछताछ पूरी होने के बाद ED के अधिकारी वहां से रवाना हो गए।
20 August 2026 Horoscope : इस राशि के जातक आज पैसे के मामले में रखें सावधानी
हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान ED को क्या जानकारी या दस्तावेज मिले, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। जांच एजेंसी की ओर से विस्तृत बयान आने के बाद ही कार्रवाई की वजह और जांच के दायरे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
सजल जैन के ठिकाने पर जांच जारी
दुर्ग में ही सजल जैन के ठिकाने पर ED की कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि जांच टीम दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी नजर आई।
ED की टीम किन मामलों और किन लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
धमतरी में रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े ठिकाने पर कार्रवाई
उधर धमतरी में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े ठिकाने पर भी ED की जांच चल रही है। टीम द्वारा दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल किए जाने की जानकारी सामने आई है।
रामगोपाल अग्रवाल का नाम छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले की जांच में सामने आया है। हालांकि, मौजूदा कार्रवाई के संबंध में ED की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी अभी प्रतीक्षित है।
अलग-अलग मामलों में जांच की बात
दुर्ग और धमतरी में चल रही ED की कार्रवाई को अलग-अलग मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है। जांच एजेंसी की ओर से यह स्पष्ट किया जाना बाकी है कि इन सभी ठिकानों पर कार्रवाई का आपस में कोई सीधा संबंध है या नहीं।
फिलहाल ED की कार्रवाई के चलते प्रदेश में राजनीतिक और कारोबारी हलकों में हलचल बढ़ गई है।









