डीएवी खरमोरा में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

डीएवी खरमोरा परिसर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान व राज्यगीत के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के प्राचार्य हेमंतो मुखर्जी, शिक्षकगण, विद्यार्थियों तथा अभिभावकों ने राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान एवं कर्तव्यभाव को व्यक्त किया।
समारोह में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उपस्थित सभी लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की।


कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भव्य परेड रही। अनुशासन, एकता और देशभक्ति से ओत-प्रोत परेड ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों का उत्साह और आत्मविश्वास देखते ही बनता था।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री हेमंतो मुखर्जी ने अपने अभिभाषण से विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों तथा देश के विकास में युवा पीढ़ी की भूमिका के बारे में प्रेरणादायी संदेश दिया। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति एवं उत्साह का वातावरण बना रहा।
इस अवसर अंतर सदन देशभक्ति गीत का प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय के संगीत शिक्षक सुखराम खैरवार और अग्रसेन कॉलेज कोरबा के संगीत शिक्षक कल्याणी मित्तल निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे जिन्हें अंत में प्राचार्य मुखर्जी द्वारा स्मृति चिह्न देकर आभार व्यक्त किया गया। इस कड़ी में उन्हें भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया जो वाहनस्वामी होने के साथ-साथ विद्यालय के सुख दुख में भी साथ देते हैं। इनमें मो अख़्तर, राकेश, श्रीवास, अंसारी, गोपी आदि उपस्थित थे।

समारोह का समापन राष्ट्र के प्रति निष्ठा, एकता और अखंडता के संकल्प के साथ हुआ। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय अनुभव रहा।

About The Author