स्वतंत्रता दिवस समारोह — रोटरी क्लब ऑफ कोरबा
15 अगस्त, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा दिव्यज्योति विद्यालय के प्रांगण में प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया गया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन सतनाम सिंह मल्होत्रा ने विद्यालय के दिव्यांग बच्चों, रोटरी क्लब के सदस्यों एवं इनर व्हील क्लब की सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 🇮🇳
पूरे वातावरण में देशभक्ति, उत्साह और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सभी ने राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की और स्वतंत्रता दिवस की खुशियाँ साझा कीं।
समारोह के पश्चात सभी उपस्थितजनों के लिए स्वल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई, जिसकी व्यवस्था रोटेरियन श्रीमती रीता क्षेत्रपाल जी की ओर से की गई थी।
यह सुंदर आयोजन आपसी प्रेम, सेवा, सौहार्द और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने वाला रहा।









