Korba Hospital News: जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद एक की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

कोरबा। जिले में शादी के करीब 15 साल बाद जुड़वा बच्चों के जन्म से खुश परिवार की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। एक नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

मामला शारदा विहार स्थित आयुष्मान चिकित्सालय का है। जानकारी के अनुसार, परशुराम नगर दादर निवासी शशिकांत ओझा की पत्नी ने 17 जुलाई को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। परिजनों के मुताबिक जन्म के बाद दोनों बच्चों की स्थिति सामान्य थी, लेकिन कुछ समय बाद एक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। वहीं मामले में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने आना बाकी है।

About The Author