राज ज्वेलर्स लूटकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बड़े खुलासों की उम्मीद

कोरबा। जिले के बहुचर्चित राज ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने कर्नाटक सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोरबा लाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोरबा पुलिस की विशेष टीम लगातार विभिन्न राज्यों में दबिश दे रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और निगरानी के आधार पर आरोपी की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।

इस हाई-प्रोफाइल लूट मामले में इससे पहले दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। तीसरे आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस को लूट की साजिश, अन्य सहयोगियों और लूटे गए सामान से जुड़े अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

About The Author