कोरबा के हर्राडीह गांव की दर्दनाक तस्वीर, शव वाहन नहीं पहुंचा तो पैदल ले गए शव

कोरबा। जिले के पाली विकासखंड के हर्राडीह गांव में सड़क और पुल के अभाव की दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। सड़क हादसे में ग्रामीण मोतीलाल धनुवार की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों को उनका शव लकड़ी के सहारे कंधों पर रखकर पैदल गांव तक ले जाना पड़ा।

बताया गया कि हर्राडीह गांव तक पहुंचने के लिए न तो पक्की सड़क है और न ही नाले पर पुल बना है। बारिश के कारण नाला उफान पर होने से शव वाहन गांव तक नहीं पहुंच सका। मजबूरी में ग्रामीणों ने शव को पैदल ढोकर गांव पहुंचाया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने हर्राडीह तक पक्की सड़क और नाले पर पुल निर्माण की मांग करते हुए कहा कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण उन्हें ऐसी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले में प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

About The Author