Korba Aldermen Oath Ceremony: नगर निगम में 11 मनोनीत एल्डरमेन ने संभाली जिम्मेदारी
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा की राजनीति में शुक्रवार को अहम घटनाक्रम देखने को मिला। नगर निगम के सभा गृह में आयोजित गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह में राज्य शासन द्वारा मनोनीत 11 एल्डरमेन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी नवनियुक्त एल्डरमेन को संविधान के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और गोपनीयता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद सभी एल्डरमेन ने नगर निगम के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।
इन 11 एल्डरमेन ने ली शपथ
शपथ लेने वाले एल्डरमेन में शामिल हैं—
- ईश्वर साहू
- दीपक यादव
- शिव बालक सिंह तोमर
- रितेश साहू
- सतीश सिंह ठाकुर
- रविशंकर शुक्ला
- वैशाली रतपारखी
- अमीलाल चौहान
- नवदीप नंदा
- मंदाकनी त्रिपाठी
- मनोज अग्रवाल
नगर निगम की कार्यप्रणाली को मिलेगी मजबूती
एल्डरमेन की नियुक्ति के बाद अब नगर निगम की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है। एल्डरमेन परिषद की बैठकों में भाग लेकर विकास योजनाओं, जनसुविधाओं और शहर के महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय देंगे तथा निर्णय प्रक्रिया में सहयोग करेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान नवनियुक्त एल्डरमेन का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।









