कटघोरा को जिला बनाने की मांग तेज, अधिवक्ताओं ने निकाली कार रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
कटघोरा (कोरबा)। कटघोरा को पूर्ण जिला घोषित करने की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ ने मंगलवार को मूसलाधार बारिश के बीच कार रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कसनिया (अहिरन नदी) से एसडीएम कार्यालय तक निकाली गई रैली के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि कटघोरा में पहले से कई प्रशासनिक, न्यायिक और औद्योगिक संस्थान मौजूद हैं, जिससे इसे जिला बनाने के सभी मानक पूरे होते हैं









