कोरबा के सतरेंगा में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गया युवक नदी में समाया

कोरबा। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतरेंगा में पिकनिक मनाने गए 24 वर्षीय एसईसीएल कर्मी की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के करीब 24 घंटे बाद सोमवार सुबह नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने युवक का शव नदी से बरामद किया। इस हादसे के बाद परिजनों और दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, कोरबा निवासी सुभांशु ध्रुव (24) रविवार को अपने पांच दोस्तों के साथ सतरेंगा पिकनिक मनाने पहुंचे थे। सभी दोस्त नदी किनारे घूमने के बाद नदी के बीच बने एक टापू तक गए। लौटते समय सुभांशु का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चले गए

About The Author