कोरबा में पूर्व पार्षद की बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 12वीं के रिजल्ट से थी परेशान
कोरबा। शहर के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ढोढ़ीपारा भैंसखटाल में पूर्व नगर निगम पार्षद धनसाय साहू की 18 वर्षीय बेटी मेघा साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मेघा 12वीं कक्षा की छात्रा थी और परीक्षा परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं आने से मानसिक तनाव में चल रही थी। सूचना मिलने पर सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।









