मोहर्रम को लेकर कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील
कोरबा। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत शहर के प्रमुख और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में निकले मार्च में करीब 70 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
पुलिस ने आम नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और पर्व को पारंपरिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की चेतावनी भी दी गई।









