• nagardarpannews

Lohagad Fort मर्डर केस: मंगेतर और प्रेमी ने मिलकर रची साजिश

Lohagad Fort Murder Case नई दिल्ली। Lohagad Fort से सामने आए 26 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले में बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि यह हादसा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या थी। इस मामले में पुलिस ने केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।

जन्मदिन के दिन 400 फीट खाई में गिरने से मौत

जानकारी के अनुसार, 18 जून को सिया गोयल के जन्मदिन के मौके पर केतन को Lohagad Fort ले जाया गया था। इसी दौरान वह करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे दुर्घटना मानते हुए एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन बाद में मिले साक्ष्यों ने पूरे मामले की दिशा बदल दी।

भावुक सोशल मीडिया पोस्ट बनी जांच का हिस्सा

घटना के बाद सिया गोयल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उसने लिखा था कि “तुमने मुझे मेरे जन्मदिन पर छोड़ दिया, हम शादी करने वाले थे, फिर भी तुम चले गए।” उसने केतन के साथ अपने वीडियो और तस्वीरें भी साझा की थीं।

अब पुलिस इस पोस्ट और उससे जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है, जिससे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

पिता की शिकायत से खुला हत्या का राज

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए सिया के व्यवहार पर संदेह जताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद भी सिया ने कोई स्वाभाविक प्रतिक्रिया नहीं दी, जिससे शक गहराया।

पुलिस ने तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर सिया और चेतन के बीच कथित संबंधों और साजिश के सबूत जुटाए, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

7 दिन की पुलिस हिरासत में आरोपी

Sandeep Singh Gill (एसपी, पुणे ग्रामीण पुलिस) ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की हत्या और आपराधिक साजिश से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने दोनों को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि हत्या की साजिश कब और कैसे रची गई थी और इसमें कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

About The Author