कोरबा में भाजपा महिला मोर्चा का आयोजन: ‘12 वर्ष सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण’ पर रंगोली, भाषण और प्रदर्शनी

🪷 **”12 वर्ष सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के”** 🪷

माननीय प्रधानमंत्री श्री **नरेंद्र मोदी जी** के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के **12 वर्ष पूर्ण होने** के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा कोरबा मंडल द्वारा **रंगोली, भाषण एवं पौष्टिक आहार प्रदर्शनी** का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माननीय **श्रीमती विभा अवस्थी जी** के आह्वान, भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय **श्री गोपाल मोदी जी** के दिशा-निर्देशन तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष **श्री योगेश मिश्रा जी** के मार्गदर्शन में, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष **श्रीमती राधिका श्रीवास जी** की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष **श्रीमती प्रीति स्वर्णकार जी** मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं तथा उपस्थित बहनों एवं कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार के 12 वर्षों की सेवा, सुशासन एवं जनकल्याणकारी उपलब्धियों से अवगत कराया।

इस अवसर पर **कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी**, महिला मोर्चा जिला महामंत्री **श्रीमती स्वाति कश्यप जी**, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य **श्रीमती वैशाली रत्नपारखी जी**, जिला मंत्री **श्रीमती राखी तिवारी जी**, जिला सोशल मीडिया सहप्रभारी **सुश्री अनीता प्रसाद जी**, जिला मीडिया प्रभारी **श्रीमती प्रतिमा सरकार जी** सहित मंडल की सभी ज्येष्ठ एवं सम्मानित बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मंडल की बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रंगोली, भाषण एवं पौष्टिक आहार प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं **”विकसित भारत”** के संकल्प को सशक्त स्वर प्रदान किया।

#12वर्ष_सेवा_सुशासन_जनकल्याण
#ViksitBharat
#BJPMahilaMorcha
#NarendraModi
#12YearsOfSeva

About The Author