CG Police Transfer News : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में तबादलों की लहर, 61 इंस्पेक्टर्स को नई जिम्मेदारी
CG Police Transfer News : रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर की ओर से आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय पर वन टाइम (OT) नीति के तहत 61 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर्स) का स्थानांतरण किया गया है।
पाली क्षेत्र में कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों ने लगाया बिना नोटिस मकान तोड़ने का आरोप
जारी आदेश के मुताबिक, नक्सल प्रभावित जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और कोंडागांव में पदस्थ निरीक्षकों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से प्रदेश के विभिन्न शहरी और सामान्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है। इनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार-भाटापारा, सक्ती, बेमेतरा, गरियाबंद, रायगढ़, कोरिया, बालोद और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जैसे जिले शामिल हैं।
देखिये आदेश की कॉपी-












