छत्तीसगढ़ में आम जनता को झटका, बिजली दरों में बढ़ोतरी का ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। नई दरें 1 जुलाई से लागू होंगी।

घरेलू उपभोक्ताओं पर सबसे ज्यादा असर
नई दरों के मुताबिक, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली 50 पैसे प्रति यूनिट महंगी हो जाएगी। वहीं गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। इसके अलावा कृषि पंप के लिए इस्तेमाल होने वाली बिजली दरों में भी 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ ऐलान
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस फैसले की जानकारी दी। इस दौरान आयोग के सदस्य विनोद गनोदवाले और अजय सिंह मौजूद रहे। आयोग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई दरों को मंजूरी दी है।

घाटे का हवाला देकर बढ़ाई गई दरें
गौरतलब है कि पावर कंपनी ने करीब 6 हजार करोड़ रुपये के घाटे का हवाला देते हुए बिजली दरों में 24 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव दिया था। आयोग ने प्रस्ताव पर विचार करने के बाद सीमित बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।

बिलों पर पड़ेगा सीधा असर
ऊर्जा विशेषज्ञों के मुताबिक, इस फैसले के बाद घरेलू, व्यावसायिक और कृषि उपभोक्ताओं के बिजली बिल में बढ़ोतरी साफ तौर पर देखने को मिलेगी।

About The Author