• nagardarpannews

KORBA : बातचीत के बहाने बुलाया, फिर स्टील रॉड से किया जानलेवा हमला

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष Shiv Balak Singh Tomar पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने स्टील रॉड से ताबड़तोड़ वार कर उनके दोनों पैर (घुटने के नीचे) तोड़ दिए। गंभीर रूप से घायल नेता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बातचीत के बहाने गाड़ी में बिठाया, फिर हमला
जानकारी के अनुसार, बालको नगर क्षेत्र के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बालक तोमर का जिला पंचायत सदस्य Razzak Ali के साथ पुराना विवाद चल रहा था। यह विवाद तोमर के भतीजे से जुड़े मामले को लेकर था, जिसमें हाल ही में भतीजे की गिरफ्तारी भी हुई थी।

बताया जा रहा है कि विवाद सुलझाने के उद्देश्य से तोमर ने रज्जाक अली से संपर्क किया था। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे रज्जाक अली ने उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाया, लेकिन रास्ते में ही अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें नीचे उतार लिया और स्टील रॉड से हमला कर दिया।

अस्पताल में बयान, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद घायल तोमर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस उनके बयान दर्ज कर रही है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

भाजपा नेताओं में आक्रोश
इस घटना के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

About The Author