विश्व रक्तदाता दिवस पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में एमजेएम हॉस्पिटल, कोरबा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राम सिंह अग्रवाल चेयरमैन, रेड क्रॉस सोसायटी, कोरबा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री योगेश जैन अध्यक्ष, जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा, श्री राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, श्री राजेश बागड़िया एवं श्री अनिल अग्रवाल उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री राम सिंह अग्रवाल ने रक्तदान को जीवनदान की संज्ञा देते हुए समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डॉ प्रिंस जैन ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा निःस्वार्थ कार्य है जो अनेक लोगों के जीवन में नई आशा का संचार करता है।

एमजेएम हॉस्पिटल की टीम, रेड क्रॉस सोसायटी एवं सभी रक्तदाताओं के सहयोग से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा उपहार स्वरूप पानी की स्टील बोतल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
शिविर के सफल संचालन में प्रोजेक्ट डायरेक्टर अभिषेक अग्रवाल, को-प्रोजेक्ट डायरेक्टर सीए सौरभ अग्रवाल, कोऑर्डिनर सीए आशीष अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, अध्यक्ष सीए त्रिलोकी नाथ बजाज, पूर्व अध्यक्ष सीए अभिषेक अग्रवाल, प्रेम मदान, हर्ष गुप्ता, आयुष अग्रवाल, डॉ. सरफराज खान, कपिल विश्वकर्मा, प्रवेश अग्रवाल, राहुल सिंघल, साजन अग्रवाल, रोहित असरानी, अंश अग्रवाल, सीए पलाश रेलवानी, अभय अग्रवाल, सीए अंकित अग्रवाल, पूर्व अध्यक्षों एवं समस्त जेसीआई परिवार का विशेष योगदान रहा।
जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने भविष्य में भी समाज हित एवं मानवता की सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।









