प्रेस क्लब कोरबा चुनाव: नौशाद बने अध्यक्ष

कोरबा।* प्रेस क्लब कोरबा के चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। चुनाव परिणामों के अनुसार *नौशाद खान* को अध्यक्ष चुना गया है। वहीं *राजकुमार शाह* को उपाध्यक्ष, *दिनेश राज* को सचिव, *हरिश तिवारी* को सह सचिव तथा *दुर्गेश श्रीवास्तव* को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा वरिष्ठ सदस्य *कमलेश यादव* को संरक्षक नियुक्त किया गया है। नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

प्रेस क्लब की नई टीम ने पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारिता के मानकों को और बेहतर बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया है।

About The Author