कोरबा में शोक: प्रतिष्ठित नागरिक पराग तिवारी का आकस्मिक निधन, आज दोपहर अंतिम यात्रा
कोरबा। शहर के महाराणा प्रताप नगर क्षेत्र से एक दुखद समाचार सामने आया है। प्रतिष्ठित नागरिक श्री पराग तिवारी (पिता: स्वर्गीय राजकुमार तिवारी) का आज शनिवार, 13 जून 2026 को तड़के आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
श्री तिवारी अपने पीछे शोकाकुल परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें उनकी पत्नी श्रीमती अनिशा तिवारी, पुत्र ध्रुव एवं पुत्री देवांशी सहित अन्य परिजन शामिल हैं। वे श्री अनुराग तिवारी के भाई थे। परिवार एवं परिचितों में उनके निधन की खबर से गहरा दुःख व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज शनिवार, 13 जून को दोपहर 2:00 बजे उनके निज निवास (HIG 100, महाराणा प्रताप नगर, कोरबा) से पोड़ी बहार मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
स्थानीय नागरिकों एवं शुभचिंतकों द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जा रही है।









