CG Crime : संदेह बना मौत की वजह, पति ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, शव छोड़कर फरार
CG Crime : कोरबा। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चरित्र संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति शव को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसे लेकर आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता था। इसी विवाद ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया, जब गुस्से में आकर पति ने पत्नी की बुरी तरह पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
भारतीय राजनीति में नया अध्याय Narendra Modi’ ने तोड़ा नेहरू का दशकों पुराना रिकॉर्ड
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।









