कोरबा: एशियन ट्रेडर्स में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹2.50 लाख का सामान बरामद
कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एशियन ट्रेडर्स से इन्वर्टर, पेंट के डिब्बे, ड्रिल मशीन और अन्य सामान चोरी होने की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
CG NEWS : छत्तीसगढ़ की जेल में हड़कंप’ कैदी ने की आत्महत्या, प्रशासन में मचा बवाल
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मनीष यादव (19) और प्रकाश चौहान (19) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से करीब ₹2.50 लाख मूल्य का चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में कोतवाली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।









