कोरबा में बोलेरो सवारों की दबंगई’ युवक को कुचला, पत्रकार का अपहरण कर की बेरहमी से पिटाई
कोरबा। जिले में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। बोलेरो सवार बदमाशों ने एक युवक को वाहन से कुचलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं घटना का पीछा कर रहे एक युवा पत्रकार को अगवा कर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।
आरोपियों ने पत्रकार को मृत समझकर सड़क किनारे फेंक दिया और उसके पास मौजूद नकदी, आईफोन तथा सोने के जेवर लूटकर फरार हो गए। घायल पत्रकार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।









