• nagardarpannews

CG BREAKING NEWS : CGPSC मामले में बड़ा खुलासा संभव, जांच एजेंसी का ताबड़तोड़ एक्शन

CG BREAKING NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग के पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव के भिलाई स्थित निवास पर छापा मारा है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

सुबह-सुबह CBI की दबिश
मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई की दो टीमों ने भिलाई सेक्टर-10 स्थित ध्रुव के घर पर अल सुबह दबिश दी। टीम के अधिकारी घर में मौजूद परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच में जुटे हुए हैं।

Vishnu Deo Sai’ बोले- अब नक्सल इलाकों में विकास की गूंज

दूसरी बार पहुंची CBI टीम
बताया जा रहा है कि यह दूसरा मौका है, जब सीबीआई की टीम जीवन किशोर ध्रुव के निवास पर जांच के लिए पहुंची है। इससे पहले भी टीम यहां तलाशी ले चुकी है।

घोटाले में 29 आरोपी
चर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में अब तक 29 लोगों को आरोपी बनाया जा चुका है। इनमें आयोग के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव और परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।

दस्तावेजों की गहन जांच जारी
सीबीआई की टीम मौके पर दस्तावेजों को खंगाल रही है और घोटाले से जुड़े साक्ष्यों को एकत्रित कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया पर उठे थे सवाल
CGPSC भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और गड़बड़ियों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके बाद इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।

About The Author