CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में हीटवेव का कहर, 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा
Chhattisgarh Weather Update 2026
CG Weather Update : रायपुर. Chhattisgarh में इन दिनों भीषण गर्मी और हीटवेव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। नौतपा के दूसरे दिन भी प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है, हालांकि इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
प्रदेश में मंगलवार को सबसे अधिक तापमान Rajnandgaon में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं Raipur में 44.5 डिग्री, Durg में 44.7 डिग्री और Bilaspur में 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा Ambikapur में 42.4 डिग्री, Jagdalpur में 42 डिग्री और Pendra Road में 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से काफी अधिक बना हुआ है, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 27.6 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। इसके बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। 29 मई से प्रदेशभर में मेघगर्जन, तेज हवाएं, वज्रपात और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। अगले दो दिनों में कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
भीषण गर्मी के बीच दक्षिण बस्तर संभाग के जिलों में मौसम बदलने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग ने Sukma, Bijapur, Dantewada, Narayanpur और Kondagaon समेत दक्षिणी इलाकों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।









