रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल के सहयोग से डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ
कोईकोरबा। रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल के सहयोग से जनसेवा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 4 नई डायलिसिस मशीनों के संचालन का शुभारंभ किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन 26 मई 2026, मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल, कोरबा में किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. अमित जायसवाल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सूर्यनारायण केसरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), कोरबा करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटे. सोमनाथ अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी जनरल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं एम.जे.एम. हॉस्पिटल द्वारा प्रारंभ की जा रही यह सेवा किडनी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। नई डायलिसिस मशीनों के प्रारंभ होने से मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं आधुनिक उपचार सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों, चिकित्सकों एवं रोटरी सदस्यों की उपस्थिति अपेक्षित है। आयोजकों ने सभी समाजजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।









