Crime News : कानून-व्यवस्था को चुनौती , थाने के सामने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Crime News

Crime News

सुशासन तिहार का आयोजन, जनसमस्याआंे के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक – उद्योग मंत्री

बाइक टकराई, फिर सड़क पर शुरू हो गया बवाल

पुलिस के अनुसार, संदल जुलूस के दौरान बाइक टकराने की बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते मामला गर्म हो गया। भीड़ के बीच धक्का-मुक्की शुरू हुई और फिर युवक एक-दूसरे पर टूट पड़े। वायरल वीडियो में कई युवक खुलेआम मारपीट करते दिख रहे हैं। आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव की कोशिश करते रहे, लेकिन कुछ मिनट तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, “कुछ सेकंड में पूरा माहौल बदल गया। लोग जुलूस देख रहे थे और अचानक चीख-पुकार शुरू हो गई।” सड़क किनारे खड़े लोगों ने पीछे हटकर खुद को बचाया। वहां मौजूद कई परिवार बच्चों को लेकर तुरंत दूसरी तरफ चले गए।

पुलिस ने क्या कहा?

सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इसी वजह से फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज भी खंगाल रही है ताकि विवाद में शामिल युवकों की पहचान की जा सके।

About The Author