• nagardarpannews

CG Crime News : बारिश का फायदा उठाकर ज्वैलर्स मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बदमाश फरार

CG Crime News : रायपुर। राजधानी में दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी के मैनेजर पर तलवार से हमला कर करीब 1 करोड़ रुपये के जेवरात से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

बारिश के कारण रुका, बदमाशों ने बनाया निशाना

मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित टीकाराम शर्मा ‘महावीर ज्वैलर्स’ में मैनेजर हैं। मंगलवार शाम वह एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच जेवरात लेकर जा रहे थे। इसी दौरान तिल्दाडीह मोड़ के पास आंधी-बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण वे कुछ देर के लिए रुक गए।

शराब घोटाला केस में बड़ा फैसला’ पूर्व IAS Anil Tuteja’ को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

जैसे ही बारिश थमी और वे आगे बढ़े, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार 2-3 बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

तलवार से वार कर छीना जेवरात से भरा बैग

बदमाशों ने टीकाराम शर्मा के सिर पर तलवार से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के तुरंत बाद आरोपियों ने उनके पास मौजूद सोने-चांदी से भरा बैग छीन लिया और तेजी से फरार हो गए।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल मैनेजर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और इलाज जारी है।

पुलिस को साजिश का शक

प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह वारदात सुनियोजित लग रही है। आशंका है कि बदमाशों को मैनेजर के रूट और समय की पहले से जानकारी थी।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, नाकेबंदी जारी

घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

About The Author