कोरबा में सनसनी: रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से हड़कंप, मानसिक तनाव की आशंका
कोरबा। बुधवार सुबह शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब विद्युत संयंत्र जाने वाले रेलवे ट्रैक पर एक 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। सुबह-सुबह इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके का मुआयना कर शव की पहचान शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान पानी टंकी क्षेत्र, कोरबा निवासी अजय निषाद (पिता सुखराम निषाद) के रूप में की गई।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अजय पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और उसने पहले भी इस तरह का कदम उठाने का प्रयास किया था। आशंका जताई जा रही है कि उसने ट्रेन के सामने आकर आत्मघाती कदम उठाया।









