“नव सृजन किड्स समर कैंप” का आयोजन 1 से 10 मई तक

कोरबा। बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से “नव सृजन किड्स समर कैंप” का आयोजन 1 मई से 10 मई तक किया जा रहा है। यह कैंप प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से 9:30 बजे तक विश्व स्मृतिधाम भवन, टी.पी. नगर, कोरबा में आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार यह कैंप पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अच्छे संस्कार, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करना है। इसमें बच्चों के लिए कई रचनात्मक और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियाँ कराई जाएंगी, जिनमें ध्यान (Meditation), कृतज्ञता (Gratitude), समस्या समाधान, मेरी जिम्मेदारी दिवस, रचनात्मक कला (Creative Art), सार्वजनिक वक्तृत्व (Public Speaking), टीम वर्क खेल, भावनात्मक गतिविधियाँ एवं पैरेंट्स मीटिंग शामिल हैं।

इस समर कैंप में 5 से 18 वर्ष तक के बच्चों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें आयु वर्ग के अनुसार अलग-अलग समूहों में विभाजित किया जाएगा।

आयोजकों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को इस कैंप में शामिल कर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं। सीमित सीटों के कारण जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी गई है।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9406384864 पर संपर्क किया जा सकता है।

About The Author