भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न
कोरबा। आज दिनांक 28 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी की सहमति से भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला संयोजिका डॉ. अंजना सिंह द्वारा उनके निवास पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रथम परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। इसमें प्रमुख रूप से डॉ. अंजना सिंह – जिला संयोजिका, धनसाय साहू – सह संयोजक, संदीप शर्मा – कार्य प्रभारी, गजाधर साहू – कार्यकारिणी सदस्य, सियाराम चंद्रा – कार्यालय प्रभारी, पुरुषोत्तम महंत – कार्यकारिणी सदस्य, गुरुदयाल मानिकपुरी – कार्यकारिणी सदस्य, श्याम यादव – कार्यकारिणी सदस्य, जितेंद्र कुमार वर्मा – सोशल मीडिया प्रभारी, रामकुमार पटेल – अखाड़ा प्रमुख बजरंग दल, घनश्याम श्रीवास – कार्यकारिणी सदस्य, मीना भैंसार – कार्यकारिणी सदस्य, रीता राजवाड़े – मीडिया सह प्रभारी तथा मधु मिश्रा – सोशल मीडिया सह प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक में अतिथि के रूप में श्री जोशी जी, श्री दीपनारायण सोनी (शक्ति केंद्र प्रभारी), श्रीमती चंचला राठौर (शक्ति केंद्र संयोजक) एवं पूर्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती अर्चना रूनीझा जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
बैठक में सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया गया तथा आने वाले समय में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श एवं सुझाव लिए गए। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।















