• nagardarpannews

CG NEWS : महातांडव , राम मंदिर रोड पर प्लास्टिक और पटाखा दुकान खाक, आसमान में धुएं का गुबार

CG NEWS

CG NEWS

मुकेश प्लास्टिक होलसेल शॉप में भीषण आग; पटाखों के भंडारण ने दी ‘ऑक्सीजन’

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आग लगने की घटना राम मंदिर रोड पर स्थित मुकेश प्लास्टिक की होलसेल शॉप में हुई है। यह दुकान शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में से एक है, जहां कई अन्य दुकानें और आवासीय भवन भी मौजूद हैं। दुकान में भारी मात्रा में प्लास्टिक का सामान और अवैध रूप से या नियमों को ताक पर रखकर पटाखों का भंडारण किया गया था। जैसे ही आग लगी, प्लास्टिक और पटाखों के इस संयोजन ने उसे भीषण रूप दे दिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि यह शॉर्ट सर्किट के कारण हो सकती है।

आग लगने के तत्काल बाद दुकान के भीतर एक के बाद एक कई जोरदार विस्फोट हुए, जिससे आसपास के घरों और दुकानों में खिड़कियों के कांच टूट गए। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग ने दुकान को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास के घरों तक पहुंचने लगीं, जिसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई। जिला प्रशासन ने तत्काल मोर्चा संभाला और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस की टीम ने राम मंदिर रोड को पूरी तरह से सील कर दिया है और आग बुझाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

About The Author