CG NEWS : चोरों का खुला चैलेंज , पुलिस गश्त फेल, तीन घरों में घुसकर मचाया भीषण तांडव

CG NEWS

CG NEWS CG NEWS

एक रात, तीन निशाने: अनीता नायर, तेंदुकोनिया और दिल्हारण के घर में घुसे चोर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले बाजार मोहल्ला निवासी अनीता नायर के घर को निशाना बनाया। यहां वे अलमारी का ताला तोड़कर करीब 30 हजार रुपये नकद, आवास निर्माण के लिए रखी गई राशि, पीतल के बर्तन, सोने-चांदी के गहने और महत्वपूर्ण बैंक पासबुक चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने तेंदुकोनिया के घर में घुसकर 4500 रुपये नकद और दिल्हारण के घर से 800 रुपये नकद पर हाथ साफ कर लिया। अनीता नायर के घर में चोरी की यह पूरी घटना किसी डरावनी फिल्म से कम नहीं थी, क्योंकि चोरों ने रसोई में समय बिताया, खाना खाया और फिर बचा हुआ खाना थोड़ी दूरी पर फेंककर फरार हो गए।

हैरानी की बात यह है कि जब चोर इन घरों में तांडव मचा रहे थे, परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सोते रहे। उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी, जिससे चोरों को अपना काम करने का पूरा मौका मिल गया। इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि शातिर चोरों को पुलिस का कोई डर नहीं है। स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और उन्होंने बांगो पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। 2026 में कोरबा जिले में चोरी की बढ़ती वारदातों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

About The Author