कोरबा में बैसाखी और खालसा पंथ स्थापना दिवस पर श्रद्धा का संगम, मंत्री लखनलाल देवांगन ने टेका मत्था
छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा जिले के लाड़ले विधायक माननीय श्री लखनलाल देवांगन जी एवं कोरबा जिले में नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी ने आज खालसा पंथ के 327 वें स्थापना दिवस एवं बैसाखी के पावन अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा टी पी नगर में श्रद्धापूर्वक माथा टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं सिख समाज के लोगों को संबोधित किया और खालसा पंथ के स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ एवं बधाई दी l
गुरुद्वारा परिसर में सीएसआर मद से पेवर ब्लॉक् लगाने के कार्य के अल्प अवधि में पूर्ण होने पर सिक्ख समाज की ओर से समाज के अध्यक्ष सरदार सुखविंदर सिंह धोत जी ने माननीय कैबिनेट मंत्री जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया एवं श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह भाटिया जी ने स्मृति चिह्न देकर माननीय मंत्री जी को सम्मानित किया l साथ ही लगभग 4 माह की अल्प अवधि में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य पूर्ण होने पर सिक्ख समाज ने कैबिनेट मंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया माननीय मंत्री जी ने कहा कि भविष्य में भी गुरु जी के आदेश पर मैं सिक्ख समाज के लिए सदैव सेवा भाव से कार्य करता रहूँगा l
उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की वाणी,भक्तिमय वातावरण एवं संगत की श्रद्धा ने मन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।वाहेगुरु जी से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं कल्याण बना रहे।
बैसाखी पर्व सेवा, साहस, समानता और मानवता के पथ पर चलने की प्रेरणा देता रहे।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ज़ी, गुरु सिंह सभा कोरबा के अध्यक्ष श्री सुखविंदर सिंह ज़ी, श्री अमरीक सिंह धंजल ज़ी, श्री परविंदर सिंह भाटिया ज़ी, श्री अमृत सिंह ज़ी, श्री देवेंद्र सिंह ज़ी, सुखविंदर सिंह धँजल जी, नरेंद्र सिंह सैनी जी,सतविंदर सिंह संधू जी, अमरजीत सिंह भाटिया जी,बलविंदर सिंह ज़ी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री उत्तम सिंह रंधावा ज़ी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सोनू भाटिया ज़ी, श्री सुरजीत सिंह ज़ी, श्री सन्नी सिंह ज़ी, श्री भुनेश्वर तिवारी ज़ी, श्रीमती स्मिता सिंह ज़ी श्री मोंटी ज़ी सहित अधिक संख्या में समाज के सम्मानीय भाई बहनों की उपस्थिति रही।















