अग्रवाल समाज में शोक: गीता देवी मोदी का निधन
कोरबा, 11 अप्रैल: अग्रवाल समाज की वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य श्रीमती गीता देवी मोदी का निधन हो गया है। उनके देवलोक गमन की खबर से समाज और शहर में शोक की लहर फैल गई है।
स्वर्गीय बिसभर प्रसाद मोदी की धर्मपत्नी गीता देवी मोदी, अधिवक्ता राजकुमार मोदी, राकेश मोदी एवं विनय मोदी की माताजी थीं। वे लंबे समय से समाजसेवा और पारिवारिक मूल्यों के लिए जानी जाती थीं।
आज निकलेगी अंतिम यात्रा
परिजनों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज शनिवार, 11 अप्रैल को दोपहर 2 बजे उनके निवास स्थान (मुख्य मार्ग) से मोतीसागर पारा स्थित मुक्ति धाम के लिए निकलेगी।















