कोरबा में बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन

कोरबा। Indian Red Cross Society जिला कोरबा शाखा द्वारा आज बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला सिद्धिविनायक हॉस्पिटल, ब्लू बर्ड स्कूल के पीछे, कोसाबाड़ी कोरबा में आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर (CPR) जैसी महत्वपूर्ण जीवनरक्षक तकनीकों के प्रति जागरूक करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को हार्ट अटैक, सांस रुकने, आगजनी, कुत्ता काटने, पानी में डूबने जैसी स्थितियों में तुरंत सहायता प्रदान करने के तरीके सिखाए गए। डॉ शतदल नाथ ने उपरोक्त जानकारी दी।

इस अवसर पर चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल, वाइस चेयरमैन राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश बगड़िया एवं जिला प्रतिनिधि योगेश जैन, नितिन चतुर्वेदी ,पारस जैन , बी के धर, डॉ राजीव गुप्ता, डॉ सरफराज खान, डा उमा साहु, डॉ सबोदर, डॉ प्रसाद डॉ जफर अली, बनारसी सिंग,एवं बहुत सारे सिटी डेंटल के स्टाफ की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने इस प्रकार के प्रशिक्षण को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया और अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रशिक्षण को अत्यंत लाभकारी बताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया।

About The Author