कोरबा में महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों का KYC शिविर आयोजित

कोरबा। शहर के वार्ड क्रमांक 27, महाराणा प्रताप नगर में आज महतारी वंदन योजना के तहत लाभार्थियों के लिए KYC (केवाईसी) का विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराया।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य (NGO) एवं पूर्व पार्षद दिनेश कुमार वैष्णव की विशेष उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन में चॉइस सेंटर संचालक पंकज महेश, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आसमा और सहायिका संतोषी चौहान ने मिलकर KYC प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा कराया।

शिविर के दौरान लगभग 100 महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों का KYC सफलतापूर्वक किया गया। इस पहल से महिलाओं को योजना का लाभ समय पर और बिना किसी बाधा के मिल सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने बताया कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसे शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी औपचारिकताएं पूरी करें, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या से बचा जा सके।

About The Author