कोरबा में मातृत्व सेवाओं में नया आयाम — अब दर्द रहित नॉर्मल डिलीवरी संभव

कोरबा। शहर के प्रतिष्ठित एमजेएम हॉस्पिटल (Meena Jain Memorial Hospital) में महिला स्वास्थ्य एवं प्रसूति सेवाओं के क्षेत्र में एक नया आयाम जुड़ गया है। यहां अब “पेनलेस नॉर्मल डिलीवरी” की आधुनिक सुविधा सफलतापूर्वक उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान होने वाले असहनीय दर्द से राहत मिल रही है।

अस्पताल में एपिड्यूरल एनेस्थीसिया तकनीक के माध्यम से कई महिलाओं का सफलतापूर्वक दर्द रहित सामान्य प्रसव कराया जा चुका है। इस सुविधा के चलते मातृत्व अनुभव अब अधिक सहज, सुरक्षित और सकारात्मक बन रहा है।

अस्पताल के अनुभवी एनेस्थेटिस्ट एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों की टीम की निरंतर निगरानी में यह प्रक्रिया पूरी की जाती है। आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और विशेषज्ञ देखरेख के कारण महिलाएं अब बिना डर के नॉर्मल डिलीवरी का विकल्प चुन रही हैं।

👉 एमजेएम हॉस्पिटल में उपलब्ध प्रमुख सेवाएं:

पेनलेस नॉर्मल डिलीवरी

नॉर्मल एवं सिजेरियन डिलीवरी

एंटीनाटल केयर (गर्भावस्था पूर्व देखभाल)

महिलाओं की सम्पूर्ण स्वास्थ्य जांच

PCOD/PCOS जैसी समस्याओं का उपचार

हिस्टेरेक्टॉमी एवं लेप्रोस्कोपी सर्जरी

👶 नवजात शिशुओं के लिए सुविधाएं:

टीकाकरण एवं विशेष देखभाल

24×7 इमरजेंसी सेवा

NICU (नवजात गहन चिकित्सा इकाई)

IUI (इन्फर्टिलिटी ट्रीटमेंट) जैसी उन्नत सेवाएं

अस्पताल की विशेषज्ञ टीम का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, आरामदायक और भरोसेमंद मातृत्व सेवाएं प्रदान करना है।

📢 अपील:
इस आधुनिक सुविधा की जानकारी अपने परिवार, मित्रों और आसपास की महिलाओं तक जरूर पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक माताएं इस दर्द रहित एवं सुरक्षित प्रसव सेवा का लाभ उठा सकें।

About The Author