कोरबा में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर व मोतियाबिंद ऑपरेशन 13 अप्रैल को
कोरबा। रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं श्री सिद्धी दात्री शिक्षण समिति के तत्वावधान में, एमजीएम नेत्र हॉस्पिटल के सहयोग से 13 अप्रैल 2026, सोमवार को नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन का आयोजन किया जाएगा।
यह शिविर विनायक पब्लिक स्कूल, बांकी मोंगरा में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आंखों की जांच, मोतियाबिंद की पहचान एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए नि:शुल्क ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
आयोजकों ने बताया कि शिविर में आधुनिक मशीनों से आंखों के नंबर की जांच की जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए मोतियाबिंद ऑपरेशन पूर्णतः नि:शुल्क रहेगा। ऑपरेशन हेतु आने वाले मरीजों को राशन कार्ड एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
संपर्क सूत्र:
रोटेरियन नितिन चतुर्वेदी – 94250-56992
रोटेरियन पारस जैन – 93298-72807
रोटेरियन कौशल सोनी – 98271-09109
मुकेश अग्रवाल – 96698-38743
प्रकाश अग्रवाल – 78281-78278
भोलेशंकर अग्रवाल – 98271-62197
समीर अग्रवाल – 99930-19568















