• nagardarpannews

हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

कोरबा। शहर के डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर फेज-2 स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

भक्ति और उत्साह का माहौल
मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

About The Author