सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला संयोजिका डॉ. अंजना सिंह ने हनुमान जयंती पर जिला वासियों को दी शुभकामनाएं
भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला संयोजिका डॉ. अंजना सिंह ने हनुमान जयंती के पावन अवसर पर समस्त जिला वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान हनुमान जी की भक्ति, शक्ति और समर्पण हम सभी के जीवन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सेवा, साहस और सकारात्मकता का संचार किया जा सकता है।
डॉ. अंजना सिंह ने सभी नागरिकों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए आपसी भाईचारा एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।















