नवरात्रि पर वार्ड-17 व डोडीपारा में भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रसाद वितरण

कोरबा। नवरात्रि के पावन पर्व पर वार्ड क्रमांक-17, CSEB कॉलोनी तथा डोडीपारा क्षेत्र में आस्था, भक्ति एवं सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही तथा भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रसाद वितरण किया गया। कलाकारों एवं कीर्तन मंडलियों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें सम्मानित भी किया गया।

डोडीपारा में आयोजित सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संजु देवी राजपूत उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिला मंत्री श्री नरेंद्र देवांगन तथा जिला संयोजिका डॉ. अंजना सिंह की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अंजना सिंह द्वारा कीर्तन मंडलियों को सम्मानित किया गया।

वार्ड-17 में आयोजित कार्यक्रम में जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से डॉ. अंजना सिंह की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन मां काली सिद्ध धाम सेवा संस्थान, वार्ड-17, कोरबा द्वारा किया गया।

आयोजन में अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से —

👉 श्री नंदकिशोर श्रीवास्तव (पार्षद)
👉 श्री धन सहाय साहू (पूर्व पार्षद) सह संयोजक
👉 डॉ. अंजना सिंह (जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ)
👉 श्री लक्ष्मण श्रीवास (वार्ड पार्षद, वार्ड-17)
👉 श्रीमती हार बाई साहू (किसान मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष)
👉 श्री राजेश बंछोर (कबड्डी मंडल अध्यक्ष)
👉 श्रीमती सरिता कौशिक (मंडल उपाध्यक्ष)
👉 श्री करन राजपाल सिंह (अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष)
👉 श्री गिरधारी रजक (शक्ति केंद्र संयोजक)
👉 श्री मिलन राम बैरागी (समाजसेवी)
👉 श्री पिंकी रजक
👉 श्री पुरुषोत्तम दास महंत
डॉ राजेश राठौर मंडल अध्यक्ष
मंडल महा मंत्री बारेठ
सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई तथा सभी श्रद्धालुओं को भोग-प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संस्थान के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों का विशेष योगदान है

About The Author