कोरबा में BJP महिला मोर्चा का होली मिलन’ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान, विभा तिवारी रहीं मुख्य अतिथि
कोरबा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा कोरबा जिले में होली मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ फूलों की होली खेली तथा एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना रहा।
समारोह में भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और महिला मोर्चा समाज में जागरूकता एवं संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रीति स्वर्णकार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर होली मिलन के इस आयोजन को उत्साहपूर्वक मनाया और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की भावना को आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनों को होली की शुभकामनाओं के साथ हुआ।








